Home छतरपुर ट्रॉफिक वार्डन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आज

ट्रॉफिक वार्डन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आज

5
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में यातायात पुलिस एवं ट्रैफिक वार्डन द्वारा आज शहर के प्रमुख चौराहों, आकाशवाणी, छत्रसाल, और रविवार के हाट बाजार में गुड सेमिरेटन योजना से संबंधित लोगों में जागरूकता अभियान चलाया गया और पंपलेट बाटे गए। इसके साथ ही नए ट्रैफिक वार्डन बनने के लिए आज यातायात थाना परिसर में छात्र छात्राओं में उत्साह दिखा। ट्रॉफिक कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं अब तक लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने वार्डन बनने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने बताया कि शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद सुबह प्रात: 11 बजे यातायात थाना में नए वार्डन को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरांत नए वार्डन सभी शहर की यातायात व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here