Home छतरपुर थ्रेसर की चपेट में आए युवक का हाथ कटा

थ्रेसर की चपेट में आए युवक का हाथ कटा

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिगपुर में खेत पर थ्रेसर चला रहे एक व्यक्ति का हाथ चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार रंजीत यादव पिता मूरत सिंह 40 वर्ष निवासी बिगपुर थाना लवकुशनगर दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे खेत पर थ्रेसर चला रहे थे तभी उनका हाथ थ्रेसर के चपेट में आ गया जिससे उनका दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। आनन-फानन में रंजीत को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here