
छतरपुर। राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण विकास बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित छतरपुर के तत्वाधान में करुणेन्द्र प्रताप सिंह बैंक प्रशासक एवं आरएस भदौरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में आपकी बैंक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित छतरपुर द्वारा समितियां में वित्तीय साक्षरता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया एवं नुक्कड़ सभाओं एवं लोक गीतों के माध्यम से किसानों को शासन की योजनाओं के बारे में बताया गया।गढीमलहरा समिति में आपकी बैंक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ-ही किसानों को एटीएम एवं केसीसी कार्ड का भी वितरण किया गया जिसमें बैंक के महाप्रबंधक आरएस भदौरिया द्वारा किसानों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया कि समय पर अपना कर्ज जमा करें और शासन कि 0प्रतिशत ब्याज का लाभ उठायें एवं अपनी फसल का सही लाभ उठाने हेतु पंजीयन कराये साथ में लेखा प्रभारी सुरेश रावत ,स्थापना प्रभारी प्रमोद तिवारी, फील्ड कक्ष प्रभारी देवेंद्र सिंह सोलंकी एवं संस्था में कार्यरत समिति प्रबंधक पुष्पेंद्र चौरसिया महाराजपुर समिति प्रबंधक ,रामचरण पटेल मनकारी, जयप्रकाश मिश्रा गढीमलहरा समिति प्रबंधक, ऊजरा समिति प्रबंधक श्रीमती दामिनी चौरसिया कुर्राहा समिति प्रबंधक कु़ हिमानी चौरसिया, शुभम साहू समिति प्रबंधक टटम एवं प्रदीप पटैरिया, संदीप पटैरिया, बिहारी लाल पाल, वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, दीपेंद्र चौरसिया, कृष्णकान्त चौरसिया, शंकर लाल रैकवार, प्रताप पटेल, आशीष चौरसिया, रानू चौरसिया, उमा चौरसिया तथा क्षेत्र किसान एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








