Home छतरपुर चौकी प्रभारी के कार्यकाल को महाराज ने सराहा

चौकी प्रभारी के कार्यकाल को महाराज ने सराहा

Jeevan Ayurveda

करीब दो वर्ष पूर्व बागेश्वर धाम पर चौकस सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग ने चौकी बनाकर एसआई देवेन्द्र यादव को प्रभार सौंपा था। तब से अभी तक देवेन्द्र यादव ने उत्कृष्ट सेवाएं देते हुए धाम की सुरक्षित बनाने के लिए सराहनीय कार्य किए। पिछले दिनों देवेन्द्र यादव का गौरिहार थाना अंतर्गत आने वाली पहरा चौकी स्थानांतरण विभाग द्वारा किया गया है। देवेन्द्र यादव का स्थानांतरण होने के बाद महाराजश्री ने उनके कार्यकाल की मुक्तकंठ से सराहना की और ससम्मान विदाई दी। महाराजश्री ने देवेन्द्र यादव द्वारा धाम की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं और सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here