Home छतरपुर पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर किया जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर किया जानलेवा हमला

Jeevan Ayurveda

एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर के रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर रास्ता रोककर पड़ोस के गांव के रहने वाले लोगों ने हमला कर दिया। पुरानी रंजिश की वजह से रास्ता रोककर मारपीट करने के कारण पांच सदस्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ामलहरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चिकित्सक दल ने सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। उधर घटना की सूचना थाने में भी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक रामप्रसाद यादव, खिलन यादव, रतिराम यादव, रूप सिंह यादव और 11 वर्षीय बेटी लक्ष्मी यादव छतरपुर से किसी रिश्तेदार का हालचाल जानकर वापस अपने गांव बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के सिंहपुर जा रहे थे। पिपरिया के पास पहुंचते ही पड़ोसी गांव के राजू यादव, राकेश यादव, हरदास, महेन्द्र, रोहित, नरेन्द्र व परसोदन यादव ने लाठी, डण्डा, कुल्हाड़ी, फरसा से हमला कर दिया। इस घटना में उक्त पांचों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी पक्ष से पूर्व से ही बुराई चल रही है। हाल ही में एक विवाह कार्यक्रम में दोनों पक्षों में गाली-गलौच हुई थी। मौका पाकर आरोपियों ने हमला कर दिया। पीडि़त पक्ष थाने पहुंचा। थाने में मौजूद पुलिस ने कहा कि पहले इलाज करा लो इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। पीडि़तों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ामलहरा में प्राथमिक उपचार लिया लेकिन हालत गंभीर होने की स्थिति में वे जिला अस्पताल आ गए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here