
छतरपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सदस्यों ने उपस्थित होकर एकजुटता के साथ संगठन में समन्वय बनाने के बिंदु पर विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की। इसके अलावा संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस के जिला प्रभारी डबरा विधायक सुरेश राजे, संगठन सहप्रभारी दिग्विजय सिंह गौर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, पूर्व विधायक अलोक चतुर्वेदी, विक्रम सिंह नातीराजा, नीरज दीक्षित, चंदला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हरप्रसाद अनुरागी, प्रदेश सचिव अनीस ख़ान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर एवं ग्रामीण स्मिता खरे, शिवानी चौरसिया, एनएसयुई जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, कांग्रेस आईटी सेल जिलाध्यक्ष दीपांशु यादव सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।







