Home छतरपुर बकस्वाहा में आयोजित की निबंध लेखन प्रतियोगिता

बकस्वाहा में आयोजित की निबंध लेखन प्रतियोगिता

Jeevan Ayurveda

बक्स्वाहा। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकस्वाहा में सड़क यातायात सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत सांविधिक निकाय भारतीय मानक ब्यूरो, शाखा भोपाल की ओर से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकस्वाहा में स्थापित बीआईएस क्लब एससी -2279 की ओर से किया गया। ज्ञातव्य हो कि उक्त निकाय सम्पूर्ण भारत में हॉलमार्क, उत्पाद और वस्तुओं के मानकीकरण को लेकर प्रतिबद्ध है।तत्पश्चात क्लब के सभी विद्यार्थियों ने पूरी तत्परता के साथ निबंध लेखन किया और अपनी दक्षता का परिचय दिया। प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त मूल्यांकन कार्य राजेश बिल्थरे उमराव पटेल एवं राकेश यादव के मार्गदर्शन में किया गया। अंकित जैन एवं भास्कर गन्धर्व के पर्यवेक्षण में परीक्षा का सफल आयोजन संपन्न हो सका।प्रथम स्थान कक्षा 11वीं की छात्रा कंचन खरे व कनक खरे ने, द्वितीय स्थान कक्षा 11वीं के छात्र नीरज यादव ने, तृतीय स्थान कक्षा 12वीं के छात्र गोवर्धन यादव ने, एवं चतुर्थ स्थान कक्षा 12वीं के छात्र महेंद्र सिंह परिहार ने प्राप्त किया। उक्त विद्यार्थियों को पुरुस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। शेष सभी छात्रों को उनकी सहभागिता सुनिश्चिति पर प्रसंशा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। प्रतियोगिता का सम्पूर्ण संयोजन और निर्देशन बीआईएस क्लब एस सी – 2279 के संयोजक एवं मेंटर हिना अली ने किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here