Home छतरपुर विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा फीस, छात्र नेताओं ने जताया विरोध

विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा फीस, छात्र नेताओं ने जताया विरोध

Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। महाराज छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा फीस बढ़ाए जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस युवा सेवादल द्वारा के छात्र नेताओं ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस युवा सेवादल इकाई के अध्यक्ष सचिन राजा चौहान ने बताया कि छात्र नेता आंखों पर काली पट्टी बांधे, हाथ में मटके लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। छात्र नेताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय में पानी तक की व्यवस्था नहीं है और परीक्षा फीस दुगनी कर दी गई है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में फैन, फर्नीचर, सीसीटीवी जैसेी सुविधाएं भी नहीं हैं। नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है और विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इन्हीं सब बिंदुओं के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें राज ठाकुर, आशीष दुबे, सुमित ठाकुर, शिवेंद्र नामदेव, शिवेंद्र बुंदेला, अजय ठाकुर, संजय ठाकुर, सचिन कुशवाहा, आयन अली, सौरभ अहिरवार, देशराज अहिरवार, राजेंद्र कुशवाहा, आयुष मिश्रा, राज बुंदेला, कुंवरजी परमार, पुष्पराज सिंह, केपी प्रजापति, सागर चौबे आदि छात्र शामिल रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here