
इस समाचार को आवश्यक रूप से लगाएं।छतरपुर। शहर के नारायणपुरा रोड स्थित अमर गार्डन कैम्पस में संचालित डिजिटल पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस वार्षिकोत्सव के दौरान स्कूल के बच्चों ने अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जनपद व भाजपा नेता मोनू यादव रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट राकेश शर्मा, बुन्देली रेडियो के संचालक केके चतुर्वेदी उपस्थित रहे।स्कूल के डायरेक्टर योगेन्द्र रजोतिया ने अतिथियों का स्वागत कर स्कूल के विषय में वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। इसके बाद अंशिका रजोतिया और अशंक रजोतिया ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। तदोपरांत दुर्गा स्तुति सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।









