
छतरपुर। अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाली जाने वाली तस्वीरों और वीडियो की पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बीते रोज जिले के बमनौरा थाना क्षेत्र के एक युवक ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर डाली थी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बमनौरा थाना प्रभारी मनोज गोयल ने बताया कि सोशल मीडिया पर डाली गई फोटो में युवक कट्टा और कारतूस लिये दिख रहा था। पड़ताल में युवक की पहचान हीरा उर्फ हीरालाल पुत्र दिविया अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मवई के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने हीरा उर्फ हीरालाल को पकड़कर पूछताछ की। आरोपी के पास से 12 बोर का कट्टा व कारतूस बरामद करते हुए धारा 25/27 आम्र्स एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया है।








