Home छतरपुर विद्यालयों में हो रहीं अनियमितताओं का विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध

विद्यालयों में हो रहीं अनियमितताओं का विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए छतरपुर के विद्यालयों में की जा रही अनियमितताओं और बीआरसी द्वारा अनियमितताएं करने वालों को संरक्षण देने के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के बिंदुओं की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री जनार्दन पटना ने बताया कि छतरपुर के विद्यालयों में कई अनियमितताऐं हो रही हैं, जिनको शिक्षा विभाग द्वारा नजरंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिले में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं एवं भण्डार क्रय अधिनियम के परिपालन में घोर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि छतरपुर बीआरसी के द्वारा परीक्षा केन्द्र परिवर्तन कराने के एवज में पैसा लिया गया है और अवैध रूप से संचालित निजी हॉस्टलों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के तहत हो रहे मरम्मत कार्यों में मनमानी, कई विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तकों से पढ़ाई न कराए जाने जैसे कई अन्य बिंदुओं का उल्लेख विद्यार्थी परिषद द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में किया गया है। इस मौके पर इस मौके पर नगर मंत्री आकाश दीक्षित, नगर सह मंत्री जनार्दन, कृष्णम, जिला फार्मा विजन प्रमुख सत्यम, विद्यालयीन नगर प्रमुख अभिषेक, एनएसएस प्रमुख आशीष, एसईएफ प्रमुख नीलेश सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here