
गढ़ीमलहरा। थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह के वक्त सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में कार सवाल आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर के बीचों-बीच शुक्रवारी बाजार के नजदीक सड़क के किनारे पर एक ट्रक खड़ा हुआ था। इसी ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे के बाद गढ़ीमलहरा पुलिस और डायल 100 का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरु कराया है।









