
छतरपुर। शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल की अध्यक्षता में भारत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर सभी नेताओं ने नम आँखों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर, दिवगंत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं कांग्रेस नेताओं ने अपने-अपने विचारों के माध्यम से अपने प्रिय नेता के जीवन से जुड़ी हुई बातों को रेखांकित किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अनीस खान, दीप्ति पांडे, परमानंद विश्वकर्मा, प्रवक्ता संतोष तिवारी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष स्मिता खरे, ग्रामीण अध्यक्ष शिवानी चौरसिया, सेवादल अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र परमार, आईटी सेल अध्यक्ष दीपांशु यादव, शिवसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







