Home छतरपुर बोलेरो से 9 पेटी अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

बोलेरो से 9 पेटी अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।आज प्रात: भ्रमण के दौरान थाना बिजावर पुलिस को अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम बिजावर किशनगढ़ मार्ग जटाशंकर तिगड्डे के पास पहुंची। मातगुवां तरफ से आ रहे बोलेरो वाहन को संदेह के आधार पर रोक कर चेक किया गया। बोलेरो के अंदर 450 क्वार्टर 9 पेटी अवैध शराब पाई गई, मात्रा करीब 81 लीटर कीमत करीब 43 हजार रूपए एवं बोलेरो सहित कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए जप्त कर अवैध शराब तस्करी कर रहे आरोपी सुदामा राजपूत पिता बिहारी राजपूत निवासी बेरखेरी थाना बिजावर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बिजावर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया, विवेचना कार्यवाही जारी है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक कमलजीत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक किशन लाल बेन, सहायक उप निरीक्षक मुकुंदी लाल अहिरवार, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक जुगल किशोर, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक अमित सिंह, अनिल यादव, अरुण सिंह, अजय मिश्रा की भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here