Home छतरपुर शादी के 16 दिन बाद युवक के साथ भागी युवती

शादी के 16 दिन बाद युवक के साथ भागी युवती

Jeevan Ayurveda

परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
छतरपुर। गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम जरेहटाकला में रहने वाले एक परिवार ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर शादी के 16 दिन बाद उसकी लड़की को भगा ले जाने वाले युवक को पकडऩे और उसकी लड़की को वापस लाने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार ग्राम जरेहटाकला के रहने वाले रामविशाल अनुरागी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर बताया कि उसकी पुत्री रिंकी अनुरागी का विवाह 20 अप्रैल 2024 को डिगौनी निवासी अरविंद अनुरागी के साथ हुआ था। एक मई को वह अपनी पुत्री को मायके ले आया था। 6 मई की रात करीब 2 बजे उसकी पुत्री रिंकी को गांव का अज्जू उर्फ सुरेश अनुरागी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसकी पुत्री को भगाने में अज्जू के भाई मूलचन्द्र अनुरागी, दोस्त पुष्पेन्द्र अनुरागी, देवनारायण अनुरागी के साथ ज्योराहा निवासी राहुल अनुरागी ने मदद की है। पीडि़त रामविशाल ने बताया कि उसकी पुत्री शादी के जेवर और 15 हजार रूपए भी अपने साथ ले गयी है। 7 मई को गौरिहार थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस द्वारा आज दिनांक तक उक्त युवक के परिजनों से कोई पूछताछ नहीं की गई और न ही उनकी लड़की को ढूंढऩे का प्रयास किया गया। परिजनों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उसकी पुत्री को खोजने की गुहार लगाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here