Home छतरपुर चैकिंग के दौरान पुलिस ने 16 वाहनों पर की कार्यवाही

चैकिंग के दौरान पुलिस ने 16 वाहनों पर की कार्यवाही

11
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस द्वारा संदिग्धों पर निगरानी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, दुर्घटना से बचाव हेतु नशे में वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से निरंतर चेकिंग की जा रही है। आज रात्रि छतरपुर जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों में सघन वाहन चेकिंग की गई।थाना महाराजपुर, थाना हरपालपुर, थाना नौगाँव, थाना गढ़ी मलहरा में चेकिंग में 4 वाहन चालक नशे में वाहन चलाना पाए गए, ब्रेथ एनालाइजर से अल्कोहल की पुष्टि हुई थी। चारों वाहन को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।थाना यातायात पुलिस शासन द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत ध्वनि प्रदूषण एवं ध्यान भंग करने वाले साइलेंसर वाली 9 रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 18 हजार रुपए समन शुल्क वसूले गए, मैकेनिकल विशेषज्ञ द्वारा साइलेंसर हटाए गए। चार पहिया वाहन में अपारदर्शी ब्लैक फिल्म लगी हुई 3 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 1500 रूपए का सम्मन शुल्क वसूला गया, फिल्म हटाई गई साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here