
छतरपुर। शनिवार की दोपहर शहर के पन्ना रोड पर स्थित दादू बिल्डिंग के बेसमेंट में संचालति बीस्ट फेक्ट्री जिम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आगजनी में जिम संचालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जिम संचालक शिवा कुशवाहा ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे, जिम के ऊपर संचालित ओला शोरूम से उसे सूचना मिली थी कि जिम के अंदर से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा, जहां जिम के अंदर आग लगी मिली। फायर ब्रिगेड को सूचना दिए जाने के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक करीब 2 लाख रुपए के जिम उपकरण जलकर खाक हो चुके थे।








