Home छतरपुर आरोप: कार में बंधक बनाकर तीन घंटे तक की गई मारपीट

आरोप: कार में बंधक बनाकर तीन घंटे तक की गई मारपीट

8
0
Jeevan Ayurveda

शराब कंपनी के गुंडों पर लगे युवक के साथ मारपीट के आरोप
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के एक युवक ने शराब कंपनी के गुंडों पर आरोप लगाया है कि उसे एक कार में बंधक बनाकर तीन घंटे तक बेरहमी से मारपीट की गई है। घटना की रिपोर्ट बमीठा थाना में दर्ज कराने के बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल युवक अजुद्दी अहिरवार पिता ग्यासी अहिरवार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम ओंटापुरवा (रमपुरा) ने बताया कि वह गांव के डरुवा पटेल के घर से शराब का क्वार्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में शराब कंपनी के गुंडों ने उसे रोक लिया। वाद-विवाद के बाद गुंडों ने उसे पकड़कर एक कार में बंधक बना लिया और गंज में एक व्यक्ति के घर ले गए जहां करीब 3 घंटे तक मारपीट की गई। इसके बाद रात करीब 10 बजे आरोपी उसे रमपुरा में छोड़कर भाग गए। पीडि़त ने ग्रामीणों के साथ थाने जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई और इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी आरोप हैं कि उक्त गुंडे बमीठा पुलिस की शह पर आतंक फैला रहे हैं। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध उचित धाराओं में मामला पंजीबद्ध नहीं किया है। पीडि़त हरिजन होने के बावजूद प्रकरण में हरिजन एक्ट की धाराएं नहीं लगाई गई हैं, जबकि घायल के शरीर पर गंभीर मारपीट के निशान हैं। गौरतलब है कि बमीठा थाना क्षेत्र में इन दिनों शराब कंपनी के गुंडों का आतंक फैला हुआ है। आए दिन गुंडों के द्वारा मारपीट की घटनाएं की जा रही हैं, बावजूद इसके इन गुंडों पर कार्यवाही नहीं हो रही है। आतंक इस करद है कि शाम होने के बाद लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं, क्योंकि यह गुंडे कहीं भी लोगों को पकड़कर उनके साथ छीना-झपटी, मारपीट कर देते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here