Home डेली न्यूज़ छतरपुर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ी परेशानी, जवाहर रोड और महोबा...

छतरपुर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ी परेशानी, जवाहर रोड और महोबा रोड की हालत खराब

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शहर की प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। खासतौर पर जवाहर रोड और महोबा रोड पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों की मरम्मत कर गड्ढों को जल्द भरवाने की मांग की है।
स्थानीय निवासी विकास मिश्रा के मुताबिक बरसात के दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से सड़कों की स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि गड्ढों में पानी भरा होने के दौरान जब बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं तो पानी के छींटे आसपास से निकल रहे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ते हैं। इससे लोगों को काफी असुविधा होती है।
स्थानीय निवासी अशोक कुशवाहा ने बताया कि सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर की खराब सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाए और गड्ढों को भरवाया जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here