Home छतरपुर फील्ड इन्वेस्टिगेटर का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न

फील्ड इन्वेस्टिगेटर का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Jeevan Ayurveda


जिले के 99 स्कूलों में 4 दिसम्बर को आयोजित होगा परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण
छतरपुर। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर बच्चों के सीखने की क्षमता को परखने के लिए आयोजित होने वाले नेशनल अचीवमेंट सर्वे का आयोजन दिनांक 4 दिसम्बर को जिले के 99 चयनित  विद्यालयों में कराया जायेगा। इसके लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश पर तैयारियां की जा रही है। स्कूलों में मॉक टेस्ट के माध्यम से बच्चों को ओ.एम.आर. सीट पर पूर्ति करने का अभ्यास कराया जा रहा है,साथ ही लो-परफॉरमेंस लर्निंग आउटकम वाली अवधारणाओं एवं कठिन अंशो की प्रेक्टिस करवाई जा रही है। डीपीसी अरुण शंकर पांडे ने बताया कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे भारत सरकार द्वारा हर तीन साल में करवाया जाता है। वर्ष 2021 के बाद अब 4 दिसम्बर को संपूर्ण देश के साथ छतरपुर जिले के चयनित 99 विद्यालयों में सर्वे का आयोजन किया जावेगा। इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में बच्चों के सीखने की क्षमता की परख की जायेगी जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता और स्तर में सुधार किया जा सके। राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश पर जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा सर्वे के आयोजन हेतु तैयारियां की जा रही है।
 99 स्कूलों के बच्चेें होगे शामिल- ए.पी.सी. अकादमिक नीरज खरे ने बताया कि एन.ए.एस.सर्वे में कक्षा 3,6 व 9 के बच्चे शामिल होगें। कक्षा 3 के 31, कक्षा 6 के 28 एवं कक्षा 9 के 40 स्कूलों के बच्चों को इस सर्वे में शामिल किया जा रहा है। सर्वे में बच्चों से भाषा, गणित, पर्यावरण, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से जुडे प्रश्न पूछे जायेगें। प्रत्येक स्कूल में कक्षावार अधिकतम 30 बच्चों को शामिल किया जायेगा।
 तैयारी के लिए आयोजित किये जा रहे है मॉक टेस्ट- बच्चों की सर्वे की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट करवाये जा रहे है। सितम्बर, अक्टूबर में दो मॉक टेस्ट कराये जा चुके है। मॉक टेस्ट के उपरांत उनके अंको की प्रविष्टि शिक्षकों के द्वारा सतत एम.पी. ऐप के माध्यम से की जाती है। राज्य स्तरीय डेशबोर्ड पर लो-परफॉरमेंस लर्निंग आउटकम के आधार पर बच्चों को कठिन अवधारणायें सरल तरीके से समझाकर उनके दक्षता स्तर में वृद्धि करने के प्रयास किये जा रहे है। तीसरा मॉक टेस्ट चयनित शालाओं में कराया जा रहा है। मॉक टेस्ट के माध्यम से बच्चों को ओ.एम.आर. सीट में परीक्षा देने और कठिन अंशों में बच्चों को होने वाली परेशानियों को परखकर ओलम्पियाड की पुस्तक से अभ्यास करवाया जा रहा है। मॉक टेस्ट के लिए सभी संबंधितों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
 ऐसे होगी मॉनीटरिंग- सर्वे के लिए कक्षावार जिले में 99 फील्ड इन्वेस्टीगेटर एवं 99 ऑब्जर्वर नियुक्त किये गये हैं। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, सहायक परियोजना समन्वयक, डाईट अकादमिक सदस्य और अन्य अधिकारी भी सर्वे की मॉनीटरिंग करेगें।
 फील्डइन्वेस्टीगेटर  के द्वितीय चरण प्रशिक्षण हुआ आयोजित- सर्वे के सफल आयोजन हेतु डाइट नौगॉंव में बीते दिवस कक्षावार फील्ड इन्वेस्टीगेटर्स के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिन्हें जिले के मास्टर ट्रेनर्स एन.डी. पाठक एवं नीरज खरे ने प्रशिक्षित किया। राज्य स्तर से लिया जा रहा है तैयारी का जायजा- जिलों में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की तैयारी को देखने के लिए राज्य स्तर से जिले के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल में पदस्थ सहायक संचालक अनिल श्रीवास्तव ने जिले के बिजावर, बड़ामलहरा एवं राजनगर विकासखंड की चयनित शालाओं एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर में पदस्थ सहायक संचालक मृत्युंजय कुमार ने    नौगॉंव एवं बड़ा मलहरा विकासखंड की चयनित शालाओं का भ्रमण कर तैयारी का जायजा लिया और सभी संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  
 इनका कहना है- नेशनल अचीवमेंट सर्वे के लिए तैयारियां की जा रही हैं। 99 स्कूलों के कक्षा 3, 6 व 9 के विद्यार्थी इसमें शामिल होगें। विद्यालयों में बच्चों की तैयारी हेतु मॉक टेस्ट करवाये जा रहे है। इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है। 4 दिसम्बर को एन.ए.एस. सर्वे सेम्पल शालाओं में आयोजित होगा।
– आर.पी. प्रजापति जिला शिक्षाअधिकारी छतरपुर

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here