Home छतरपुर शराब पार्टी के लिए नही दिए पैसे तो मजदूर को पीटा

शराब पार्टी के लिए नही दिए पैसे तो मजदूर को पीटा

14
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे सटई रोड के पीतांबरा मंदिर के समीप तीन लोगों ने मिलकर एक युवक को बुरी तरह पीटा और बाद में उसके पैसे छीन लिए। बताया गया है कि पीडि़त युवक मजदूरी के पैसे लेकर घर जा रहा था तभी आरोपियों ने रास्ते में उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। युवक ने शाम करीब साढ़े 4 बजे अपने पिता के साथ सिविल लाइन थाना में शिकायती आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलू पिता रामलाल अहिरवार उम्र 35 साल निवासी ग्राम बगौता सुल्लेरन पुरवा मजदूरी करता है। शुक्रवार की रात 8 बजे गांव का देशराज अहिरवार, अजय अहिरवार और विकास उर्फ काले अहिरवार ने उससे शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने थे, जो कि गोलू ने नहीं दिए थे। शनिवार की दोपहर में गोलू पीतांबरा मंदिर के पास रहने वाले पुष्पेंद्र मिश्रा से अपनी मजदूरी के पैसे लेकर घर जा रहा था, तभी उक्त तीनों ने उसे रोककर, मजदूरी के 10 हजार रुपये छीने लिए और लात-घूंसों से उसकी पिटाई भी की। सिविल लाइन पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here