
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा गुंडे-बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस ने महोबा रोड पर देशी तमंचा लेकर घूम रहे एक युवक को पकडऩे की कार्रावाई की है। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि अमन पुत्र बाबूलाल कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी नई बस्ती छात्रावास के पीछे, वार्ड नंबर 5 छतरपुर को मुखबिर की सूचना पर महोबा रोड की मछली मंडी से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। अमन के पास से पुलिस को 12 बोर का देशी कट्टा मिला, जिसमे एक कारतूस लोड था। आरोपी को गिरफ्तार कर आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया औरन्यायालय पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।









