Home छतरपुर आईएमए संगठन ने जिला अस्पताल के पार्क में किया पौधरोपण

आईएमए संगठन ने जिला अस्पताल के पार्क में किया पौधरोपण

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुरूवार को जिला अस्पताल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा जिला अस्पताल के पार्क में पौधारोपण किया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल के पार्क में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल में स्थित पार्क में पौधे रोपे गए। आईएमए संगठन का उद्देश्य है कि जिला अस्पताल परिसर में स्वच्छ वातावरण रहे और मरीजों के साथ आने वाले परिजन पार्क में पेड़ों की छांव में आराम कर सकें। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार, डॉ. ऋषि द्विवेदी, डॉ. अभय सिंह, डॉ. गायत्री नामदेव, डॉ. रचना चौरसिया, डॉ. संजना रॉबिंसन, डॉ. सुरेखा खरे, डॉ. नेहा दीक्षित, डॉ. केके चतुर्वेदी, डॉ. यूएस पटेल, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. श्वेता चौरसिया सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here