Home डेली न्यूज़ दो स्कूली बच्चों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से हड़कंप, अपहरण...

दो स्कूली बच्चों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से हड़कंप, अपहरण का मामला दर्ज

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे दो स्कूली बच्चों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।
लापता बच्चों की पहचान सचिन यादव (11) और प्रेम यादव (9), पिता निरपत यादव, निवासी वार्ड नंबर-2 सिद्दन मोहल्ला, लवकुशनगर के रूप में हुई है। दोनों बच्चे क्लाइमेक्स इंग्लिश स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चों की मां संगीता यादव की शिकायत पर लवकुशनगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि दोनों बच्चों को मोटरसाइकिल से कहीं ले जाया गया है।
बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस संभावित रास्तों, संदिग्ध स्थानों और आसपास के ठिकानों की जांच कर रही है। साथ ही उपलब्ध सुरागों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। दोनों बच्चों के एक साथ रहस्यमय तरीके से गायब होने की घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here