Home छतरपुर कन्या भोज व भंडारे के साथ हुई विमानों की विदाई

कन्या भोज व भंडारे के साथ हुई विमानों की विदाई

44
0
Jeevan Ayurveda

जलबिहार महोत्सव के समापन पर हुआ सुंदरकांड

छतरपुर। 15 सितंबर से मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण गल्लामंडी में चल रहे जलबिहार महोत्सव का समापन संगीतमय सुंदरकांड पाठ,कन्या भोज व भंडारे के साथ हुआ और इसी के साथ विमानों की विदाई हुई। मेला जलबिहार समिति के महासचिव पं. सौरभ तिवारी ने बताया कि 11 दिनों तक चले जलबिहार महोत्सव के समापन अवसर पर दोपहर में मंदिर परिसर में कन्या भोज हुआ वही शाम को श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद बांटा गया महाआरती के बाद मेला मंच पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। पाठ पूर्ण होने पर 11 दिनों से मंदिर प्रांगण में बिराजे विमानों की विदाई की गई। विमानों की विदाई व समापन अवसर पर लोगों की आंखें नम दिखी। इस अवसर पर समिति के समस्त पदाधिकारी व श्रृद्धालुगण उपस्थित रहे।सहयोगियों का हुआ सम्मानपं. सौरभ तिवारी ने बताया कि मां अन्नपूर्णा मेल जलबिहार समिति द्वारा प्रतिवर्ष शहर की प्रतिभाओं एवं मेले में सहयोग करने वाले लोगों का सम्मान होता है उसी कड़ी में समापन अवसर पर मेले में अपनी सेवाएं दे रहे कलाकारों, विमानों के पुजारियों, व्यापारियों ,पुलिसकर्मियों, मीडियाकर्मियों, सेवादारों के साथ साथ लाईट, टेंट, साउंड, डेकोरेटर्स ,फोटोग्राफर एवं अन्य कई लोगों का समिति द्वारा सम्मान किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here