Home डेली न्यूज़ नौगांव के मानस भवन में भव्य रूप से मनाई गई हरियाली तीज

नौगांव के मानस भवन में भव्य रूप से मनाई गई हरियाली तीज

Jeevan Ayurveda


नौगांव। सावन के पवित्र माह में नौगांव के मानस भवन में हरियाली तीज का भव्य आयोजन अनुदा कल्याण संकल्प समिति के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा विजयी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए डांस, गायन, प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रकार के खेल और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं ने उत्साह के साथ इनमें भाग लिया और जमकर आनंद उठाया। गीत-संगीत और नृत्य के बीच कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाषा धीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि सावन के पवित्र माह में हरियाली तीज का यह आयोजन विशेष रूप से महिलाओं के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की रोजमर्रा की घरेलू जिम्मेदारियों और कामकाज के बीच उन्हें मनोरंजन एवं खुशी के पल देने तथा तनाव दूर करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को आपस में मिलने-जुलने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और एक-दूसरे के साथ खुशी के पल साझा करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न खेलों के माध्यम से जमकर उत्साह दिखाया।
हरियाली तीज कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष छतरपुर अर्चना गुड्डू सिंह रहीं। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह और बढ़ गया।
सावन के इस विशेष पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ हरियाली तीज का जश्न मनाया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक अभिलाषा धीरेंद्र शिवहरे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here