Home छतरपुर घर से लापता हुआ कॉलेज का छात्र, दिल्ली में मिला

घर से लापता हुआ कॉलेज का छात्र, दिल्ली में मिला

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉ. हृदेश खरे के पास अमानगंज मोहल्ले में रहने वाला युवक रविवार की शाम से घर से लापता हो गया। अमानगंज मोहल्ला निवासी नईम मंसूरी ने बताया कि उसका पुत्र आवेज मंसूरी उम्र 20 वर्ष रविवार की शाम करीब 4 बजे से लापता है। चूंकि आवेज मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता इस कारण से परिजन उससे संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। नईम ने बताया कि आवेज बीएससी का छात्र है। परिजनों ने रिश्तेदारी, दोस्तों सहित अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की है लेकिन अभी तक आवेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। रविवार की रात को नईम ने रात सिटी कोतवाली पहुंचकर आवेज के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सोमवार की देर शाम आवेज ने दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से किसी व्यक्ति का फोन लेकर घर में फोन लगाया और बताया कि वह जल्द ही घर आ जाएगा। इसके बाद परिवार के लोगों ने कुछ रिश्तेदारों को स्टेशन भेजा जहां आवेज बैठा हुआ मिल गया। परिवार के लोग अब उसे दिल्ली से वापस घर ला रहे हैं। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर यह युवक घर छोड़कर क्यों गया था।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here