
छतरपुर। राजनगर जनपद अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झमटुली में सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली के विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताकर इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं और अपने घर-परिवार के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।








