Home छतरपुर अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत गिराए गए आधा दर्जन मकान

अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत गिराए गए आधा दर्जन मकान

Jeevan Ayurveda

स्थानीय लोगों ने जताया विरोध, लगाए आरोप
छतरपुर। शहर की छुई खदान के पीछे स्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष विकेन्द्र बाजपेयी उर्फ मिंटू पंडा के वार्ड नंबर 21 में बुधवार को नगर पालिका की एक टीम ने अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई। इस दौरान करीब आधा दर्जन मकानों को टीमों ने गिराया। कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध भी किया गया, लेकिन प्रशासन ने बावजूद इसके कार्यवाही को पूरा कराया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 21 में सुबह के वक्त नगर पालिका की टीम द्वारा आधा दर्जन मकानों को धराशायी कराया गया है। कार्यवाही के दौरान नगर पालिका के सब इंजीनियर, अतिक्रमण दस्ता, सिविल लाइन पुलिस मौके पर मौजूद रही। उन्होंने बताया कि पूर्व में नगर पालिका द्वारा मकान मालिकों को तीन नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन मकान मालिकों ने अभी तक मकान खाली नहीं किए थे, जिसके चलते अतिक्रमण विरोधी दस्ता को मकानों का सामान सड़क पर रखवाकर संरचनाओं को धराशायी करने की कार्यवाही करनी पड़ी। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा कार्यवाही करने वाली टीम पर भेदभाव के आरोप भी लगाए गए हैं। वार्ड नंबर 21 के निवासी बसंत लाल अहिरवार ने बताया कि करीब 12 वर्ष पूर्व तत्कालीन होमगार्ड कमांडेंट करन सिंह द्वारा छुई खदान मरघट पहाड़ी के समीप शासकीय योजना के तहत उसके भवन का निर्माण करवाया था। उसका मकान नगर पालिका में दर्ज था, विद्युत मीटर लगा हुआ है, इसके बाद भी नगर पालिका द्वारा उसे नोटिस दिया गया और महज दो दिनों के भीतर उसका मकान गिरा दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here