Home छतरपुर डायल-100 वाहन में हुआ गर्भवती महिला का प्रसव

डायल-100 वाहन में हुआ गर्भवती महिला का प्रसव

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र से एक गर्भवती महिला को आकस्मिक स्थिति में डायल-100 वाहन से अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। डायल-100 के स्टाफ की सूझबूझ के चलते महिला और उसका शिशु दोनों स्वस्थ हैं, उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गुलगंज थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरु दत्त शेषा ने बताया कि राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से डायल 100 को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के टीकमगढ़ मार्ग पर जा रही बस में एक गर्भवती महिला को पीड़ा हो हो रही है। सूचना मिलते ही डायल-100 वाहन संबंधित स्थान पर पहुंचा जहां महिला दर्द से तड़प रही थी। समय की कमी होने के कारण डायल-100 के स्टाफ ने सूझ-बूझ दिखाई और बस में सवार एक अन्य महिला सहित गर्भवती महिला को डायल-100 से अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया लेकिन रास्ते में ही गर्भवती महिला का दर्द बढ़ गया, जिसके बाद साथी महिला की मदद से डायल-100 वाहन में ही साथी महिला की मदद से गर्भवती का प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद तुरंत दोनों को बड़ामलहरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया है। महिला की मदद करने में डायल-100 के आरक्षक रनमत सिंह यादव और पायलट कृष्णकांत शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here