
छतरपुर। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने बताया जिला चिकित्सालय में ब्लड के अभाव में गर्भवती महिला वंदना यादव को रेफर करने की नोबत आ गई थी। क्योंकि महिला का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव था जो मिल नही रहा था। महिला की नन्द रानी यादव और परिवार वालों ने आपाजी ब्लड ग्रुप से संपर्क किया तब ग्रुप की ओर से सक्रिय रक्तदानी शेख रमजान जिनका ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है बिना बिलंब किए आगे आकर रक्तदान कर पीडि़त महिला की सहायता की। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबको करना चाहिए अच्छा पुण्य का कार्य है मैं पहले भी आपाजी ब्लड ग्रुप के माध्यम से कई बार रक्तदान कर चुका हूं और जरूरत पडऩे पर समय पूर्ण होने पर पुन: रक्तदान के लिए तत्पर रहूंगा। ब्लड मिलने के उपरांत परिजनों ने शेख रमजान और ग्रुप का आभार व्यक्त किया।








