Home छतरपुर महाराजा छत्रसाल स्मारक परिसर में रोपे गए पौधे

महाराजा छत्रसाल स्मारक परिसर में रोपे गए पौधे

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर मऊसहानियां स्थित महाराजा छत्रसाल स्मारक परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। समिति के सदस्यों ने कहा कि इन पौधों को पेड़ बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्हें लगाने के बाद इनकी लगातार देखरेख की जाएगी। समिति अध्यक्ष राकेश शुक्ला राधे ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने में हम सबकी जिम्मेदारी है। आज तापमान 50 डिग्री पहुंच रहा है। इस तापमान को यदि नियंत्रित करना है तो अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। भीषण गर्मी और तेप तपन से बचाव के लिए लोग छाया की तलाश करते हैं। लेकिन यदि लोग बारिश के दिनों में इसी छाया की तलाश को ध्यान में रखें तो वे पौधे अवश्य लगाएंगे। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ संरक्षक गोविंद सिंह, सचिव कमलेश अहिरवार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here