
दुकानों में भरा पानी, लोगों को मिली गर्मी से राहत
छतरपुर। गुरूवार को सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों की हालत खराब कर दी लेकिन दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ और करीब आधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश इतनी तेज थी कि छत्रसाल चौराहे के आसपास मौजूद दुकानों में पानी भर गया और बारिश रुकने के बाद दुकानदार पानी को बाहर निकालते नजर आए। वहीं शहर के भीतरी इलाकों की बात करें तो यहां नगर पालिका की लापरवाही के चलते यहां के लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ा।








