Home छतरपुर कार से 90 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार

कार से 90 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में थाना बिजावर में रात्रि गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा बिजावर तरफ से जटाशंकर तिराहा की ओर एक अवैध शराब लिए डिजायर कार में अवैध शराब तस्कर राजाराम यादव एवं उसके साथी शराब तस्करी कर रहे हैं।सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी बिजावर निरीक्षक जयवंत ककौडिय़ा व पुलिस टीम द्वारा जटाशंकर तिगैला के पास चेक पॉइंट बनाया गया। पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन को भगाने का प्रयास किया, पुलिस को पीछे आता देख वाहन रोककर रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी रामराजा यादव एवं उसके साथी जंगल तरफ भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों एवं मुखबिर द्वारा पहचान की गई। कार को चेक किया गया जिसमें अवैध शराब काफी मात्रा में रखी हुई थी।स्विफ्ट डिजायर कार को विधिवत थाना लाकर खाली कराया गया। जिसमें 10 पेटी, 500 क्वार्टर 180 मिली कुल 90 लीटर मात्रा की अवैध शराब पायी गयी। देसी प्लेन शराब एवं लाल मसाला शराब सहित कुल शराब की मात्रा करीब 90 लीटर कीमती करीब 50 हज़ार रूपए आकी गई। अवैध शराब जप्त कर आरोपी राम राजा यादव निवासी सटई एवं अन्य के विरुद्ध थाना बिजावर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी रामराजा यादव एवं अन्य संबंधित आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजावर निरीक्षक जयवंत ककौडिय़ा, सहायक उप निरीक्षक किशन लाल बेन, सहायक उप निरीक्षक मुकुंदी लाल, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक सुनील मौर्य की मुख्य भूमिका रही

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here