
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका ने वृक्षारोपण अभियान चलाया। नपाकर्मियों ने अनेक प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगर पालिका के द्वारा पेड़-पौधों के रखरखाव के लिए जलियां भी लगाई गयीं। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा 5 जून से 16 जून तक जल स्रोत, कुआं-बावड़ी सरंक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें छतरपुर नगर पालिका द्वारा सहभागिता भी की जा रही है। पौधरोपण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री माधुरी शर्मा, पार्षद दिलीप रैकवार, कुंती सेन, रामदयाल यादव, शिव सिंह यादव, सुनील वर्मा, मुकेश सेन, सहायक यंत्री देवेंद्र धाकड़, बागवान प्रभारी विद्या पटैरिया, उपयंत्री गोकुल प्रजापति, नितेश चौरसिया, अंकित अरजरिया आदि उपस्थित रहे।








