Home छतरपुर ब्रह्माकुमारीज ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर दिया संदेश

ब्रह्माकुमारीज ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर दिया संदेश

Jeevan Ayurveda

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय छतरपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संस्था परिसर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। छतरपुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके शैलजा ने अन्य लोगों के साथ संस्था परिसर के बगीचे की साफ-सफाई करने के बाद पौारोपण किया साथ ही ताम्रपात्र से पौधों को सिंचित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस धरती का जो आवरण है वह धरती, जल, जंगल जीव, जंतु, जानवर जो इसमें रहते हैं वह सब मिलाकर एक प्रकार से यह आवरण है प्रकृति का और यह आवरण हर प्रकार से प्रदूषित हो गया है। इस धरती को हरा भरा और खुशहाल बनाने के लिए हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए और सबको जागरूक करना चाहिए कि धरती को भी स्वच्छ रखें और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर इसको संतुलित करें। इस मौके पर सभी ने हर माह की 5 तारीख को किसी एक स्थान पर बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया। इसके अलावा ब्रह्माकुमारीज के खजुराहो सेवा केन्द्र की बहनों ने खजुराहो, राजनगर और बमीठा में पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किए। खजुराहो सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या बहन, डॉ. रचना बहन ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक भी किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here