
लवकुशनगर। शासन की तरफ से विद्यार्थियों की लिए स्कूलों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों का ब्लड टेस्ट एवं आंखों की जांच कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आज पुरानी तहसील अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला क्रमांक 3 वार्ड क्रमांक 12 में सभी बच्चों का स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किया गया एवं जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में नेतृत्व कर रहे लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एसपी सकवार की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया उनके साथ डॉक्टर सुधीर दुबे एवं डॉक्टर श्री चौबे द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एसपी सिकरवार ने बताया कि शासन की तरफ से शासन की तरफ से समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाता है यदि कोई बच्चे को गंभीर बीमारी निकलती है तो शासन स्तर पर निशुल्क इलाज किया जाता है। इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक बंशीधर अहिरवार, विष्णु दयाल शुक्ला, संदीप चतुर्वेदी, उमा खरे, निकिता गंगेले सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।








