Home छतरपुर हादसे के बाद भीड़ ने युवक के साथ की मारपीट

हादसे के बाद भीड़ ने युवक के साथ की मारपीट

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के डिजिटल कॉलेज के समीप एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर महिला से टकरा गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने बाइक चालक के साथ मारपीट कर दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पवन कुशवाहा पुत्र अशोक उम्र 20 वर्ष निवासी बसारी दरवाजा छतरपुर ने बताया कि वह किसी काम से डिजिटल कॉलेज के पास जा रहा था तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक महिला से टकरा गई। पवन के अनुसार महिला को चोट नहीं आई थी इसके बावजूद आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर बुरी तरह से मारपीट की। मारपीट के कारण घायल हुआ पवन बाद में किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचा जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here