Home छतरपुर जय श्रीराम के साथ हुआ सुंदरकांड, निकली विशाल रैली

जय श्रीराम के साथ हुआ सुंदरकांड, निकली विशाल रैली

Jeevan Ayurveda

राजनगर। अयोध्या में श्रीराम जी के मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के दिन खजवा के कुटनी डेम में डूब प्रभावित मंदिर श्री श्री 1008 पातालेश्वर मंदिर में भक्तों द्वारा जय श्रीराम नारों के साथ सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सुंदरकांड कार्यक्रम में गोवेर्धन पटेल, पप्पू चरखारी वाले, मूलचंद पटेल , धर्मेंद्र पटेल, देवेंद्र सोनी, राकेश दुबे, दीनदयाल पटेल, मंगल बाबू, देवेंद्र राजा इत्यादि दर्जनों भक्तों को  मंदिर में सुंदरकांड के बाद पूड़ी सब्जी, खीर का प्रसाद वितरण किया गया। वहीं खजवा के किरवाहा माता मंदिर में भी  रैकवार समाज द्वारा मोहनलाल रैकवार के नेतृत्व में समाज द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजे, दलदल डाँस  के साथ साथ कलश यात्रा भी निकाली गई साथ में कन्या भोज भी किया गया। वहीं राजनगर में श्रीराम जी की विशाल रैली निकाली गई , जिसकी शुरूआत राधामाता मंदिर से की गई जहां से विशाल आरती का आयोजन कर हजारों की तादात में भक्त महिलाएं एवं पुरुष एकत्रित होकर ढोल नगाड़ों , डीजे इत्यादि के साथ जय जय श्रीराम नारों के साथ पूरे राजनगर में भ्रमण करते हुए विशाल रैली समाप्त हुई। ज्ञातव्य है कि श्रीराम जी के मंदिर उद्धघाटन में जगह जगह सुंदर कांड का आयोजन किया गया है राजनगर में ही दीपक अग्निहोत्री के घर पर भी संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन कर प्रसाद के रूप में भोजन का वितरण किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here