
छतरपुर। चंदला थाना क्षेत्र के सरवई मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गिदराहा का रहने वाला सुदर्शन पाल उम्र 45 वर्ष अपनी पत्नी फूला पाल उम्र 42 वर्ष और रामजीवन पाल उम्र 60 वर्ष के साथ ग्राम छपरा जा रहा था। इसी दौरान चंदला-सरवई मार्ग पर ग्राम कंचनपुर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में सुदर्शन के साथ उसकी बाईक पर सवार फूला और रामजीवन भी घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें चंदला अस्पताल ले जाया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल जिला अस्पताल में तीनों का इलाज किया जा रहा है।








