Home छतरपुर पुराने विवाद को लेकर वृद्ध पर किया जानलेवा हमला

पुराने विवाद को लेकर वृद्ध पर किया जानलेवा हमला

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नया पन्ना नाका पर किराए के मकान में रहने वाले एक बुजुर्ग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक व्यक्ति और एक महिला ने उसके घर आकर उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नया पन्ना नाका छत्रसाल कॉलोनी में  रहने वाले कृष्ण मुरारी उदेनिया उम्र 66 वर्ष ने बताया कि आरोपी बद्री पंडित एवं रोशनी आदिवासी ने बुधवार की सुबह उसके घर आकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। पीडि़त श्री उदैनिया ने बताया कि उसका बड़ा बेटा उससे अलग रहता है बड़े बेटे से बद्री पंडित का कोई विवाद था जिसके चलते 12-13 दिन पहले बद्री पंडित ने उसके छोटे बेटे अंशु के साथ बस स्टेण्ड पर मारपीट कर दी थी जिसकी रिपोर्ट सिटी कोतवाली में की गई थी। इसी बात को लेकर बद्री पंडित और रोशनी आदिवासी उसके घर आए और गाली-गलौच करते हुए उसके सिर पर ईट मार दी जिससे उसके सिर में चोट आयी है वहीं उसके साथ आई महिला रोशनी ने हसिया से वार किया जिससे उसकी अंगुली भी कट गयी।  पीडि़त ने सिविल लाइन थाने में आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं पीडि़त का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here