Home छतरपुर टैक्सी चालक ने यूनिवर्सिटी के कर्मचारी पर किया रॉड से हमला

टैक्सी चालक ने यूनिवर्सिटी के कर्मचारी पर किया रॉड से हमला

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी कर टैक्सी से सागर रोड स्थित अपने घर जा रहा था तभी टैक्सी चालक ने युवक के सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार वार कर दिया जिससे युवक का सिर फट गया। जानकारी के अनुसार लोकेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी सागर रोड पायल ढाबा के पीछे शाम करीब 6 बजे छत्रसाल चौराहे से टैक्सी पर सवार होकर अपने घर जा रहा था तभी सागर रोड पर टैक्सी चालक से युवक की कहासुनी हो गई जिसके बाद टैक्सी चालक ने युवक के घर के पहले टैक्सी रोकी और युवक पर लोहे के सरिया से सिर पर वार कर दिया जिससे युवक घायल हो गया। चालक टैक्सी लेकर फरार हो गया। वहीं युवक ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। वहीं घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। युवक का कहना है कि वह टैक्सी चालक को नहीं पहचानता है और न ही उससे कोई विवाद था।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here