Home छतरपुर ड्यूटी से लौट रही महिला सुपरवाइजर की एक्सीडेंट में मौत

ड्यूटी से लौट रही महिला सुपरवाइजर की एक्सीडेंट में मौत

Jeevan Ayurveda

सिर पर गहरी चोट लग जाने की वजह से हुई मौत

छतरपुर के ईशानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम बाइक दुर्घटना में स्वास्थ्य विभाग की सुपरवाइजर की मौत हो गई। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृत्यु की वजह महिला के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक लोकनाथ पुरम कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय सुरेखा पति सुरेश मिश्रा अस्पताल में सुपरवाइजर की नौकरी करती थी। मंगलवार की सुबह 10 बजे सुरेखा अस्पताल ड्यूटी पर गई थी। इसके बाद 11 बजे महिला एनजीओ संचालक अख्तर खान के साथ सुरेखा बाइक से बरद्वाहा गांव में टीकाकरण करने चली गई। वहां से वापस आते समय ईशानगर तिराहा पर बाइक का संतुलन बिगडऩे से महिला गिरकर घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन महिला के सिर में गंभीर चोट की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतिका का पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया। वहीं ईशानगर पुलिस ने एक्सीडेंट से महिला की मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।मृतक के लड़के रजनीश मिश्रा ने बताया कि मेरी मां ईशानगर स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर के पद पर जॉब करती हैं। मंगलवार की सुबह ईशानगर के लिए ड्यूटी पर गई थी। शाम को ड्यूटी स्टाफ के साथ बाइक पर वापस लौटते समय अचानक ईशानगर तिराहे पर बाइक एक्सीडेंट हो गया। जिससे उनके सिर में चोट आ गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here