नौगांव। शनिवार की सुबह एक महिला बच्ची के साथ नौगांव थाने पहुंची जहां वह अपने ही पति के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत करने आयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुगासी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजापुरवा में एक महिला की दूसरी शादी हुई थी पहली शादी और पहले पति से महिला की एक बच्ची थी। जिसके साथ उसके सौतेले पिता ने गलत काम किया। बेटी अपने ऊपर बीती आप बीती माँ को बतायी और माँ सीधे नौगांव थाने पहुंची।जहंा उसने अपनी बेटी के साथ गलम काम की शिकातय पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म और अन्य धाराओ पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर लिया।








