
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम ललौनी में खेती का काम करते समय एक किसान करंट की चपेट में आ गया, जिस कारण से किसान की मौके पर मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ललौनी निवासी मनोज कुशवाहा ने बताया कि उसके परिवार का 40 वर्षीय रामू पुत्र धनीराम कुशवाहा अपने खेत में काम कर रहा था तभी, खेत के ऊपर से निकली विद्युत लाइन का एक तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया और करंट की चपेट में आने से रामू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। काफी देर तक जब रामू घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसकी तलाश की, जिसके बाद रामू अपने खेत में मृत अवस्था में पड़ा मिला।







