Home छतरपुर आमने-सामने आए पुराने दुश्मन, बीच बाजार में हुई फायरिंग

आमने-सामने आए पुराने दुश्मन, बीच बाजार में हुई फायरिंग

Jeevan Ayurveda

तीन पर मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सटई रोड पर उस वक्त हड़कंप की स्थिति निर्मित जब दो पुराने दुश्मन आमने-सामने आ गए और इसके बाद बीच बाजार में फायरिंग हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन के विरुद्ध मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश अभी जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पुछी निवासी शिवचरण पुत्र देवीदीन पटेल का छतरपुर निवासी रानू राजा से काफी पुराना विवाद चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर शिवचरण सटई रोड पर अपनी ओमनी कार में अपने नाती आशीष पटेल के साथ बैठा हुआ था तभी बीएमडब्लयु कार से रानू राजा अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और फायरिंग शुरु कर दी। रानू राजा ने सभी फायर हवा में किए जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना के बाद शिवचरण ने सिविल लाइन थाने जाकर घटना की शिकायत की जिस पर पुलिस ने रानू राजा सहित तीन के विरुद्ध मामला दर्ज कर, उनकी तलाश शुरु की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here