
छतरपुर। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. के द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिले के मतदान केंद्रों पर केंद्र संबंधी जरूरी जानकारी अंकित की जा रही है। जिसमें लोकसभा क्षेत्र का नाम, केंद्र का नाम, क्रमांक, मतदाताओं की संख्या, बीएलओ का नाम, भारत निर्वाचन आयोग का टोल फ्री नंबर 1950, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, संबंधित थाने का नाम, मतदान का समय और दिनांक एवं संबंधित सेक्टर ऑफिसर की जानकारी अंकित की जा रही है।








