
छतरपुर। मारपीट के मामले में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को चंदला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। चंदला थाना प्रभारी निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2016 में द्वारका अहिरवार निवासी ग्राम उमराहार के विरुद्ध थाना में धारा 294, 323, 506, 427, 34 आईपीसी का अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से द्वारका लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा 31 जनवरी 2024 को उसके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। शनिवार को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। द्वारका को न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवायी में थाना प्रभारी के अलावा सहायक उप निरीक्षक बद्री प्रसाद, प्रधान आरक्षक बाबूलाल, सुरविंद सिंह, आरक्षक शिवम मिश्रा की अहम भूमिका रही।







