Home छतरपुर देवी मां के मंदिरों में चैत्र नवरात्रि की धूम

देवी मां के मंदिरों में चैत्र नवरात्रि की धूम

6
0
Jeevan Ayurveda

बगराजन माता मंदिर में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब
छतरपुर। इन दिनों संपूर्ण जिले में स्थित देवी मां के मंदिरों में चैत्र नवरात्रि की धूम है। शहर के सभी मंदिरों में सुबह 4 बजे से भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शुरू होने वाला पूजा-आराधना का दौर दोपहर तक चलता है। वहीं संध्याकाल में माताएं-बहनें मंदिरों में भजन-कीर्तन करने पहुंच रही है। शनिवार को चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन शहर के बाईपास मार्ग पर स्थित बगराजन मंदिर में देवी मां के भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने मां को जल अर्पित कर माथा टेका। सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। उल्लेखनीय है कि बगराजन माता मंदिर में शहरवासियों की विशेष आस्था होने के चलते यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं, इसके साथ ही मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां स्थिति देवी मां की प्रतिमा एक शिला से प्रकट हुई थी, तभी से मंदिर में लोगों की विशेष आस्था है। शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोग भी यहां पहुंच रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here