Home छतरपुर अयोध्या सा रोशन हुआ ब्रह्माकुमारीज पावन धाम

अयोध्या सा रोशन हुआ ब्रह्माकुमारीज पावन धाम

Jeevan Ayurveda

सनातन धर्म जीवन मूल्य और दिव्य गुणों के ऊपर ही आधारित है- बीके शैलजा
छतरपुर। श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है हम सभी जानते हैं कि सनातन धर्म के मूल स्वरूप की पुनस्र्थापना की आधारशिला है राम राज्य की स्थापना। क्योंकि हम सभी जानते हैं सनातन धर्म जो है वह जीवन मूल्य और दिव्य गुणों के ऊपर ही आधारित रहा है। सनातन धर्म के हमारे जो भी पूजनीय देवी देवताएं हैं वह सभी देवी-देवताएं अपने जीवन की दिव्यता, दिव्य गुणों, अपने जीवन के जीवन मूल्यों के कारण ही हम सभी के लिए पूजनीय है। उक्त उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय किशोर सागर में सजाई गई श्री रामलला जी के दिव्य दरबार के समक्ष छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शैलजा ने व्यक्त किये। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एडीएम  नम: शिवाय अरजरिया ने सभी से निवेदन किया कि यदि श्री राम के जीवन के हम एक भी मूल्य को चाहे सत्य को, मर्यादा, प्रेम, करुणा को किसी भी मूल्य को हम धारण करते हैं तो न केवल हमारा परिवार बल्कि हमारे संपर्क में आने वाले हर किसी का जीवन सुखमय शांतिमय होगा। उन्होंने इस मौके पर सभी को इस अवसर की शुभकामनाएं दी और ब्रह्माकुमारी परिवार को ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। एडीजे राजेश देवलिया ने कहा कि आज का दिन बहुत ही सुखदाई और फलदाई है और हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इस कार्यक्रम का हम हिस्सा बनें। कल अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है और हम सभी उसके साक्षी बनेंगे यह हमारे लिए गर्व की बात है। जिला जज दीपक चौधरी ने कहा कि अभी तक हम फोटो में श्री राम दरबार देखते थे लेकिन आज यहां पर आकर जब हम साक्षात् राम दरबार देख रहे हैं तो लग रहा है की राम एक व्यापक शब्द है जो केवल हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी होना चाहिए।इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह ने शुभकामनाएं व्यक्त की। झांकी के दर्शन करने के लिए नवनिर्वाचित विधायक ललिता यादव जी पहुंची और कार्यक्रम में छतरपुर के अनेक धार्मिक संगठन के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। विश्व हिंदू परिषद से जिला संगठन मंत्री दीपक सोनी, जिला सह मंत्री मयूर बागवानी, जिला उपाध्यक्ष प्रिया महतो, श्री साईं सेवा समिति अध्यक्ष मंटू खरे, सनातन धर्म सेवा समिति सौरभ तिवारी, समाजसेवी गिरजा पाटकर,आनंद अग्रवाल, रामकुमार गुप्ता, जेलर रामशिरोमणि पांडे,एक्सीलेंस स्कूल प्राचार्य एस के उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र अग्रवाल, पलेरा सीएमओ शिवी उपाध्याय, ब्राह्मण महिला मंच से उषा तिवारी, दर्शना सेवा संस्थान से प्रभा विदु सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्री राम जी के दिव्य दरबार ने सभी का मन मोह लिया और उनकी दिव्यता सभी को अपनी ओर आकर्षित करती रही। सभी ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले किए जाने वाले इस कार्यक्रम की दिल से प्रशंसा की। इस अवसर पर सभी ने मिलकर दिए जलाए। कार्यक्रम के पश्चात सभी को ईश्वरीय प्रसाद दिया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज के किशोर सागर प्रांगण में प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण देखेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here